थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ आज से रूस की आधिकारिक यात्रा पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 16, नई दिल्ली: थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ आज से 18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सहयोग को और मजबूत करना है।
यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वे मॉस्को स्थित ‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर’ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
जनरल धीरज सेठ रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रे निकोलायेविच मोर्दविचेव के साथ आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वार्ता में पेशेवर सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण से जुड़े विषय भी शामिल होंगे।
इसके अलावा, थल सेनाध्यक्ष मॉस्को स्थित नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे और रूसी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
फ़ाइल फ़ोटो