राजनीति

थप्पड़ विवाद- प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चेतावनी:सरकारी काम रोकना बर्दाश्त नहीं करूंगा; राहुल गांधी से बोले- आप रहने दो भाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
थप्पड़ विवाद- प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चेतावनी:सरकारी काम रोकना बर्दाश्त नहीं करूंगा; राहुल गांधी से बोले- आप रहने दो भाई

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है कि सरकारी काम रोकने वाले AAP नेताओं और समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवेश ने राहुल गांधी के तंज का जवाब देते हुए X पर लिखा है कि राहुल जी, आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता। यह बयान केजरीवाल के उस वीडियो संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था।

केजरीवाल ने कहा था कि देश की Gen-Z सरकार से ईमानदारी और साफ रवैए की उम्मीद करती है। विवाद दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर रविवार को इसका वीडियो सामने आया था। प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार में PWD मंत्री हैं। उन्होंने दावा किया कि युवक कोई Gen-Z सदस्य नहीं, बल्कि ऐसा व्यक्ति है जिसके खिलाफ MCD अधिकारी से मारपीट की FIR दर्ज है।

प्रवेश वर्मा ने दी चेतावनी प्रवेश वर्मा ने सोमवार को कहा, “मैं आपको चेतावनी देता हूं...

आपको मैं याद हूं न?” उन्होंने सीधे अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए यह बात कही। वर्मा ने कहा कि वह विपक्षी पार्टी के “गुंडों” को सरकार का काम रोकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल, उनके समर्थक या AAP विधायक सरकारी काम में बाधा डालेंगे, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर आप या आपके गुंडे, आपके विधायक आगे दिल्ली सरकार के काम रोकने या हमारे अधिकारियों और ठेकेदारों को धमकाने की कोशिश करेंगे, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।

मैं आपको चेतावनी देता हूं, आपको मैं याद हूं न?” केजरीवाल के बयान पर जवाब देते हुए वर्मा ने कहा, “आपका Gen-Z वाला ड्रामा काम नहीं करेगा।” वर्मा ने उस युवक के बारे में कहा, “वह कोई Gen-Z सदस्य नहीं है। वह ऐसा गुंडा है, जिसके खिलाफ तीन महीने पहले MCD अधिकारी से मारपीट की FIR दर्ज हुई थी।

उसे गिरफ्तार भी किया गया था।” केजरीवाल ने ईमानदारी का मुद्दा उठाया केजरीवाल ने कहा था कि देश की Gen-Z सरकार से ईमानदारी की उम्मीद करती है। उन्होंने कहा, “यह देश की Gen-Z है, जो आपसे ईमानदारी की उम्मीद करती है। यह आपसे साफ और सीधे रवैये की उम्मीद करती है।” पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मिला, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं के बाद BJP युवा लोगों

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।