थर्सडे को 'द वन' ने मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, 'ओ रोमियो' समेत साल की 35 फिल्मों की दी मात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'द वन' बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है.
दरअसल पौराणिक कथाओं, स्थानीय लोक-कथाओं और छठी मैया की भक्ति से भरी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया है. इसी के साथ ये फिल्म खूब कमाई कर रही है.
चलिए यहां जानते हैं 'द वन' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? 'द वन' ने 7वें दिन कितनी की कमाई? 'द वन' ने थिएटर्स में अपने पहले हफ़्ते के दौरान दर्शकों को बांधे रखा.
फ़िल्म की शुरुआत अच्छी रही और वीकेंड पर इसके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में सुधार देखा गया, हालांकि वीकडेज में इसकी रफ़्तार थोड़ी धीमी भी हुई लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.
Sacnilk के डेटा के मुताबिक इस फ़िल्म ने 8 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन फ़िल्म ने 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14.35 करोड़ की कमाई दर्ज की.
चौथे दिन फ़िल्म की कमाई घटकर 5.25 करोड़ हो गई, लेकिन पांचवें दिन यह बढ़कर 6 करोड़ हो गई. इसके बाद छठे दिन इसने 4.25 करोड़ कमाए.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन 'द वन' ने 4.40 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 53.50 करोड़ रुपये हो गई है.
द वन पहले हफ्ते में तोड़ा इन 26 फिल्मों का रिकॉर्ड द वन ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इसके पहले वीक की कमाई 53.30 करोड़ रुपये रही है.
इसी के साथ इसने साल 2026 की एक या दो नहीं 35 फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई को मात दे दी है. द वन ने इन फिल्मों के ओपनिंग वीक कलेक्शन को मात दी है.
वाइब- 12 करोड़ दायरा- 7.43 करोड़ हैवान- 9.85 करोड़ हनुमान अंश-1.08 करोड़ बंटवारा 1947-32.25 करोड़ ओह माय डॉग- 4.25 करोड़ भाई तेरा स्टार है- 1.11 करोड़ द इंडियन स्टोरी- 0.99 करोड़ तेरा यार हूं मैं- 0.56 करोड़ अल्फा- 48.4 करोड़ बेबी डू डाई डू- 3.43 करोड़ हॉन्टेड 3 डी- 16.02 करोड़ भारत भाग्य विधाता- 6.55 करोड़ मैं वापस आऊंगा- 12.25 करोड़ गवर्नर- 5.44 करोड़ बंदर- 3.65 करोड़ है जवानी तो इश्क होना है- 43.53 करोड़ पेद्दी (हिंदी)- 17.4 करोड़ द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- 1.71 करोड़ चांद मेरा दिल- 21.21 करोड़ पति पत्नी और वो दो- 33.75 करोड़ आखिरी सवाल- 2.78 करोड़ दादी की शादी- 5.34 करोड़ कृष्णावतारम पार्ट 1- 13.53 करोड़ एक दिन- 4 करोड़ गिन्नी वेड्स सन्नी 2- 1.54 करोड़ द केरल स्टोरी 2- 22.55 करोड़ दो दीवाने सहर में- 6.2 करोड़ अस्सी – 6.95 करोड़ ओ रोमियो- 52.51 करोड़ तू या मैं- 4.45 करोड़ भाबी जी घर पर हैं- 4.45 करोड़ वध 2- 3.45 करोड़ मर्दानी 3- 26.6 करोड़ मायसभा- 0.78 करोड़ फिल्म के बारे में 'द वन' एक हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा हैं.
अरुणाभ कुमार और जानवी गिल द्वारा लिखी गई इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, अरुणाभ कुमार और संदीप सिन्हा ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल ने अहम रोल प्ले किया है.
📡 स्रोत: NewsData.io