खेल

थरूर ने GTA 6 खेला, कहा- नोटबंदी बड़ी चोरी थी:13 साल बाद गेम आया, इन सालों में भारत में बोलने की आजादी तक छिनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
थरूर ने GTA 6 खेला, कहा- नोटबंदी बड़ी चोरी थी:13 साल बाद गेम आया, इन सालों में भारत में बोलने की आजादी तक छिनी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को दुनियाभर में पॉपुलर GTA-6 गेम खेलते हुए केंद्र सरकार को घेरा। थरूर ने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी GTA-6 की तुलना नोटबंदी से की। थरूर ने कहा- नोटबंदी भी बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी थी। थरूर ने आगे कहा कि GTA-6 का नया वर्जन आने में 13 साल लग गए। इस दौरान दुनिया के अलावा भारत में भी काफी कुछ बदल गया।

हम अभिव्यक्ति की आजादी में कमी देख रहे हैं। ज्यादा लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं सरकार को उनकी बातें पसंद न आएं। शशि थरूर बोले- पहली बार वीडियो गेम खेला, घर में सभी की पढ़ाई की आदत थरूर ने बताया कि उनके बच्चे ‘डंजन्स एंड ड्रैगन्स’ जैसे बोर्ड गेम खेलते थे। उनका परिवार किताबें पढ़ने में ज्यादा समय बिताता है।

बच्चों के लिए प्लेस्टेशन-1 खरीदा था, लेकिन बाद के आधुनिक गेमिंग डिवाइस उनके बच्चों के जीवन का हिस्सा नहीं रहे। थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेला। GTA-6 खेलते हुए उन्हें किरदार को नियंत्रित करने और गाड़ी चलाने में परेशानी हुई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह गेम में सिर्फ जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं।

थरूर ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय परिवेश पर आधारित गेम विदेशों में भी लोकप्रिय हो सकते हैं। दूसरे देशों के लोग भी अपने परिचित परिवेश और संस्कृति से जुड़ी चीजें पसंद करते हैं। 19 नवंबर को लॉन्च हुआ GTA 6 क्या है और इसमें करना क्या होता है?

GTA, यानी ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ दुनिया की सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा बिकने वाली वीडियो गेम सीरीज है। इसे अमेरिकी कंपनी रॉकस्टार गेम्स ने 1996-97 में तैयार किया था। यह एक ‘ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर’ गेम है, यानी खिलाड़ी को एक पूरा काल्पनिक शहर दे दिया जाता है, जहां वह अपनी मर्जी से कहीं भी घूम सकता है और कुछ भी कर सकता है।

इस गेम में काल्पनिक शहर बनाए जाते हैं, जो असली अमेरिकी शहरों जैसे होते हैं। जैसे- GTA V में 'लॉस सैंटोस' नाम का शहर दिखाया गया था, जो कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स जैसा था। जबकि नए GTA 6 में 'वाइस सिटी' है, जो अमेरिका के मियामी शहर पर आधारित है। इस गेम को लेकर लोग इतने दीवाने क्यों हैं?

पहला GTA गेम नवंबर 1997 में लॉन्च हुआ। तब गेम 2D कार्टून जैसी स्टाइल में बना था। इसके बाद 2001 में GTA 3 लॉन्च हुआ, जिसमें पहली बार गेम को 3D में तैयार किया गया। फिर 2002 में GTA वाइ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।