मनोरंजन

The Paradise Box Office: 'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़, हैदराबाद से बुक हुए सबसे ज्यादा टिकट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
The Paradise Box Office: 'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़, हैदराबाद से बुक हुए सबसे ज्यादा टिकट

The Paradise Box Office: 24 सितंबर 2026 को थियेटर में साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज हो रही है.

साउथ एक्टर नानी की ये फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर रही है.

ट्रेड मार्केट से कमाई के जो आंकडे आए हैं वो इस बात का इशारा कर रहे हैं कि ये नानी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है.

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक 'द पैराडाइज' ने 18.58 करोड़ की कुल एडवांस बुकिंग कर चुकी है.

एडवांस बुकिंग ये आंकड़े शुरुआती चार दिनों के हैं और ब्लॉक सीट्स के हैं.

श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी चर्चा में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि फर्स्ट डे इस फिल्म को रिकॉर्ड ओपनिंग मिल सकती है.

एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े आए हैं उसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन पहले दिन का है, यानि 24 सितंबर का है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन की एडवांस बुकिंग 9.86 करोड़ की हो चुकी है.

इस फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग हैदराबाद में हो रही है. अब तक यहां पर 4.58 करोड़ की टिकटें बिक चुकी हैं.

सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम

इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'A' सर्टिफिकेट दिया है. नानी ने हाल में फिल्म को मिले सर्टिफिकेट पर भी बात की.

उन्होंने बताया कि इसमें हाई एक्शन और खून-खराबा ज्यादा है, इसलिए शूटिंग के दौरान ही उनकी पूरी टीम मानसिक रूप से तैयार थी कि इसे सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट ही मिलेगा.

उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये फिल्म बच्चों के लिए नहीं है.

उनका कहना था कि कई फिल्मों में हिंसा दिखाने के लिए डाली जाती है, लेकिन 'द पैराडाइज' वैसी नहीं है.

इसमें गहरा ड्रामा, इमोशन और प्यार है, बस कहानी की मांग के चलते हिंसा का स्तर थोड़ा ज्यादा है.

इसका रन टाइम 2 घंटे 49 मिनट है.

'द पैराडाइज' वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है और इसने दुनियाभर में 21 करोड़ से 30 करोड़ के बीच कुल प्री-सेल्स कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/23/d03891f2987c3c1ba

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर साउथ भारतीय अभिनेता नानी की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ के रिलीज से पहले की अव्वल एडवांस बुकिंग के बारे में है, जिसमें 18.58 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। यह विषय दर्शाता है कि फिल्म को पहले से ही दर्शकों से भारी रुचि और विश्वास मिला है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नानी के करियर में एक नई ऊँचाई का संकेत देती है और दर्शाती है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग फिल्म देखने के लिए उत्सुक होंगे, और यह स्थानीय थिएटरों में

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।