मनोरंजन

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 6 करोड़ के पार कलेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 6 करोड़ के पार कलेक्शन

The Vvaan Box Office Collection Live: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों फिल्म 'द वन' को लेकर चर्चा में हैं.

इस हॉरर माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है.

फिल्म 'छठ गीत' ने पहले ही मूवी को लेकर यूपी और बिहार में काफी हाईप क्रिएट कर दिया है, जिसकी वजह से दर्शकों की इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

'द वन' को हाईप का पूरा फायदा मिला. यही वजह है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग की कमाई में 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

सैकनिल्क के अनुसार, 'द वन' ने बिना ब्लॉक सीट के 3.57 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि ब्लॉक सीट के साथ ही इसकी कमाई 6.39 करोड़ पहुंच गई है.

सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 'द वन' के एडवांस बुकिंग में 2.92 लाख टिकट बिक चुके हैं. वहीं, फिल्म को 15,207 शोज मिल चुके हैं. फिल्म को हिंदी में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड

'द वन' का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

इसके साथ ही 'द वन' के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में बात की जाए तो माना जा रहा है कि ये सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर सकती है.

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 7-8 करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं.

हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म को लेकर अच्छा खासा हाईप है और अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा होता है तो इसकी पहले दिन की कमाई डबल डिजिट में भी हो सकती है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में

एक विलेन: 16.72 करोड़ ब्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।