थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के खिलाफ तमिलनाडु सरकार:सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई; अदालत ने दीप जलाने की इजाजत दी है, मंदिर-दरगाह में विवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर दीपम जलाने के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई है। कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को सिर्फ एक बार दीपम जलाया जाए। इस आदेश के खिलाफ तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त ने शुक्रवार को ही याचिका लगाई।
इसकी जानकारी रविवार को न्यूज एजेंसी PTI ने दी। 2 दिन पहले दीप जलाने की अनुमति मिली थी सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दीप जलाने के लिए मंदिर प्रशासन के लोगों और सरकारी अधिकारियों को ही वहां जाने की अनुमति होगी।
कोर्ट ने आम लोगों को वहां जाने से रोक दिया था। साथ ही दीप जलाने के दौरान जुलूस, भीड़ जुटाने, नारे लगाने या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी थी। दीपथून के पास दरगाह, कमेटी को दीपम से आपत्ति थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की जगह को लेकर विवाद है। यहां हर साल कार्तिगई दीपम त्योहार मनाया जाता है।
पहले पहाड़ी की नीचे की तरफ बने दीप मंडपम में दीप जलाया जाता था। लेकिन हिंदू श्रद्धालुओं का एक पक्ष की मांग है कि दीप पहाड़ी के ऊपर बने दीपथून पर जलाया जाए। यह जगह एक दरगाह के पास है। दरगाह पक्ष इस मांग का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि पहाड़ी का यह हिस्सा दरगाह की संपत्ति है। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि दीप जलाने की परंपरा पहले से दीप मंडपम में ही होती रही है।
इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। ---------------------- ये खबरें भी पढ़ें… मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै स्थित सुब्रमण्य स्वामी मंदिर प्रशासन को थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी है।
कोर्ट ने यह इजाजत सिर्फ 24 नवंबर को यानी इस साल के लिए एक बार दी है। पूरी खबर पढ़ें… भगवान मुरुगन के घर में दरगाह का रास्ता बंद:बाबरी जैसा शोर, राम मंदिर जैसा दांव; क्या मदुरै की पहाड़ी बनेगी BJP की चुनावी सीढ़ी
मदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। इस
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar