देश

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'

प्रदर्शनों के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सेवादल, यूथ कांग्रेस, और NSUI कार्यकर्ताओं के साथ चाय पार्टी की.

सूत्रों के हवाले से चाय पार्टी में राहुल गांधी ने चर्चा करते हुए कहा कि डरना नहीं है, जो होगा मैं देख लूंगा. 10 महीने के भीतर केंद्र सरकार जाने वाली है. मोदी जी के खिलाफ देश का युवा खड़ा हो चुका है.

इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल गांधी ने तंज कसा है.

बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में गए हैं, वह भी पछता रहे हैं, उनको भी बदलता माहौल दिख रहा है.

इस पार्टी में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, कन्हैया कुमार समेत कई युवा नेता शामिल हुए.

Congress President Shri @kharge, LoP Shri @RahulGandhi, Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp and Congress General Secretary Smt. @priyankagandhi ji interacted with NSUI, IYC and Seva Dal leaders. 📍 Indira Bhawan, New Delhi https://t.co/PJMYZ2cbrt

NSUI (@nsui) October 15, 2026

राहुल से क्यों बोले खरगे- वो तो आपके बेस्ट फ्रेंड थे

इसके बाद हंसते हुए खरगे ने राहुल गांधी से कहा कि वह भी तो आपके बेस्ट फ्रेंड थे.

राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि राजनीति में कोई ऐसा दोस्त नहीं होता है. बैठक में शरद पवार और मायावती, ममता का जिक्र हुआ.

मायावती-ममता और शरद पवार का हुआ जिक्र

बैठक में राहुल गांधी ने कहा है कि मायावती और ममता, शरद पवार पता है कि बीजेपी से लड़ना है तो कांग्रेस के साथ चलना पड़ेगा. भारतीय जनता पार्टी कभी भी डायरेक्ट मायावती पर अटैक नहीं करती है.

राहुल गांधी ने बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के धैर्य का जिक्र किया.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।