पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को भारत के धुरंधर कीवी टीम से लोहा लेंगे.
दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में आमने-सामने होंगी.
भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 12 बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं साढ़े 12 बजे मैच की शुरुआत होगी. यहां जानें भारत और न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच की A टू Z डिटेल्स.
गुरुवार को पहले टी20 के साथ भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होगी. कप्तान श्रेयस अय्यर का यह तीसरा विदेशी दौरा है.
इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड में उन्हें टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब वो बतौर कप्तान अपनी पहली विदेशी टी20 सीरीज जीतना चाहेंगे.
हेड टू हेड में कौन आगे?
टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं.
इस दौरान 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है.
अगर न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को पांच मैचों में जीत मिली है.
वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच टाई रहे हैं, जिसमें दो मैचों में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है. वहीं एक मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा है.
पिच रिपोर्ट
क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब रन बनते हैं.
हालांकि, शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.
शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है. स्पिनर्स को यहां कम मदद मिलती है.
मैच प्
📡 स्रोत: ABP Live Khel