इतिहास

टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में खेला गया.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुकाबले में 'तिहरा शतक' लगाते हुए जीत दर्ज की.

अब आप कहेंगे कि मैच में तो अय्यर ब्रिगेड ने 181 रन चेज करके जीत दर्ज की थी, फिर तिहरा शतक कैसा? तो यहां हम रनों की नहीं बल्कि मैचों की बात कर रहे हैं.

यह भारतीय टीम का 300वां टी20 मुकाबला था, जो उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेला था.

इस तरह अय्यर की कप्तानी में भारत की टी20 टीम ने नया इतिहास रचा.

मेन इन ब्लू ने पहला टी20 मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में खेला था. कई लोग समझते हैं कि भारत के पहले टी20 कप्तान एमएस धोनी थे, लेकिन ऐसा नहीं है. फॉर्मेट में पहली बार वीरेंद्र सहवाग ने टीम की कमान संभाली थी.

हां, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 50वां टी20 मैच खेला था.

आगे बढ़ते हुए 100वां और 150वां मैच विराट कोहली की कप्तानी में खेला गया.

इसी तरह हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने भी ऐतिहासिक मैचों में कप्तानी की.

सिर्फ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया को 200वें तारीखी मैच में हार झेलनी पड़ी थी.

टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया

पहला T20I - जीते (सहवाग की कप्तानी में)

50वां T20I - जीते (धोनी की कप्तानी में)

100वां T20I - जीते (कोहली की कप्तानी में)

150वां T20I - जीते (कोहली की कप्तानी में)

200वां T20I - हारे (हार्दिक की कप्तानी में)

250वां T20I - जीते (सूर्य की कप्तानी में)

300वां T20I - जीते (श्रेयस की कप्तानी में)*

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में टीम इंडिया के पास 2-0 की बढ़त

<p style="text

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।