खेल

4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा

क्रिकेट जगत के लिए बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 4 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहने वाले स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने 30 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया.

शुक्रवार (16 अक्टूबर) को उन्होंने पेशेवर यानी प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा.

अफ्रीका में जन्में 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 में हांगकांग के खिलाफ खेलते हुए स्कॉटलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. वह स्कॉटलैंड के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट खेलते थे.

लगातार उन्हें टीम में मौके भी मिल रहे थे. भारत की सरजमीं पर हुए 2026 टी20 विश्व कप में भी वह स्कॉटलैंड का हिस्सा थे. उन्होंने आखिरी मैच टी20 विश्व कप में ही खेला था.

Brad Wheal has announced his retirement from professional cricket.

Thanks for all your efforts in a Scotland shirt, and all the best for the future, Brad 💜 ➡️ https://t.co/m3i0CR394f https://t.co/lQugKpONwK

Cricket Scotland (@CricketScotland) October 16, 2026

30 की उम्र में क्यों लिया संन्यास?

ब्रैड ने लगातार हो रही इंजरी के चलते सिर्फ 30 साल की उम्र में अपना करियर समाप्त करने का फैसला किया.

उन्होंने कहा, "हैम्पशायर में बिताया अपना समय और एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करना मुझे बहुत पसंद रहा, लेकिन दुर्भाग्य से बार-बार होने वाली इंजरी के चलते मुझे यह फैसला लेना पड़ा है कि मैं अब क्रिकेट खेलना छोड़ दूं."

Scotland fast bowler Brad Wheal has called time on his professional cricket career. https://t.co/2mpCQB3Klt

ICC (@ICC) October 16, 2026

<script src="https://platform.x.com/widgets.js"

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।