राज्य

टिब्बी-नोहर में रक्तदान शिविर, 1100 यूनिट जुटा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टिब्बी-नोहर में रक्तदान शिविर, 1100 यूनिट जुटा

विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत टिब्बी और नोहर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। 17 सितंबर से चल रहे अभियान में अब तक 1100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र हो चुका है।

हनुमानगढ़, 3 अक्टूबर। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत शनिवार को हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी और नोहर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

17 सितंबर से शुरू हुए रक्तदान अभियान के तहत जिले में अब तक 1100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया जा चुका है। अभियान के दौरान रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

शिविरों में रक्तदान करने के साथ आमजन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथ भी ली। आयोजकों की ओर से लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

होल्ड बाईट

1 - डॉ रीतिका पारीक- बीसीएमओ टिब्बी।

2- सज्जन भांभू- रक्तदाता।

3- गुरसेवक सिंह- रक्तदाता ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।