खेल

टीबी मुक्त भारत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीबी मुक्त भारत

अनिल पंडा, दुर्ग दिनांक = 8 अक्टूबर 2026

स्क्रिप्ट = टी बी मुक्त भारत, दुर्ग न्यूज अनुमति =मनोज सर ने 9.22 बजे सुबह

देश को तपेदिक (टीबी) की बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प के साथ आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले सहित पूरे देश में जोश' (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय समारोह से केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रसाद नड्डा और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर दुर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम को अपना विशेष संदेश दिया और 'टीबी मुक्त भारत' के सपने को साकार करने का आह्वान किया।

दुर्ग में जिला क्षय रोग विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों और 'माय भारत' टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं के विशाल नेटवर्क और ऊर्जा का उपयोग करके जमीनी स्तर (ब्लॉक और वार्ड स्तर) पर टीबी उन्मूलन के संदेश को पहुँचाना है। यह 'जोश' टीम दुर्ग जिले के कोने-कोने में जाकर लोगों के बीच टीबी के लक्षणों की पहचान करने, समय पर मुफ्त जांच और इलाज सुनिश्चित करने और इस बीमारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का काम करेगी।

कार्यक्रम के दौरान 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत एक संवेदनशील पहल भी देखी गई, जहाँ टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही, समाज में अनुकरणीय योगदान देने वाले 3 निक्षय मित्रों को सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जिन्होंने टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण और इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। देश का युवा और समाज अब इस जन-भागीदारी आंदोलन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बाइट = 1.डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग अधिकारी, दुर्ग पहचान :- सर में बाल नहीं

  1. डॉक्टर नीलिमा सोलोमन, मेडिकल अधिकारी ( काले कलर
  2. ढाल सिंह ( माय भारत वालिंटियर
  3. 3 एनसीसी कैडेट
M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।