राज्य

टीबी मुक्त भारत के लिए वाराणसी में JOSH टीमों का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीबी मुक्त भारत के लिए वाराणसी में JOSH टीमों का शुभारंभ

वाराणसी में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली से JOSH (Joint Squad for Health) Teams का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, MY Bharat Volunteers, पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।

प्रथम चरण में 11 राज्यों के 55 जिलों में अभियान शुरू किया गया है। प्रत्येक JOSH टीम में पांच एनसीसी कैडेट्स और पांच MY Bharat Volunteers शामिल होंगे, जो गांव, ब्लॉक और वार्ड स्तर पर टीबी के लक्षण, जांच और निःशुल्क उपचार को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी को लेकर भ्रम और सामाजिक कलंक दूर कर समय पर मरीजों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है।इस दौरान 14 वर्ष से कम उम्र के० बच्चों को विशेषज्ञ की सलाह पर प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया तथा उपस्थित लोगों ने टीबी मुक्त भारत की शपथ ली।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।