देश

टीबी उन्‍मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्‍त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्‍यपाल श्री पटेल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीबी उन्‍मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्‍त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्‍यपाल श्री पटेल

राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में श्श्नशा मुक्‍त भारत अभियानश्श् चलाया जा रहा है। यह स्‍वस्‍थ भारत-सशक्‍त भारत और विकसित भारत के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण अभियान है। उन्‍होंने कहा कि टी.बी. उन्‍मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्‍त भारत अभियान को भी जोड़ा जाना चाहिए।

इन प्रयासों में नशे के मरीजों, विशेषकर युवाओं और बच्‍चों को नशे के आर्थिक, सामाजिक, मानसिक दुष्प्रभावों के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने सभी माता-पिता का आह्वान किया कि वे अपने बच्‍चों को नशे से दूर रहने के संस्‍कार घर से ही प्रदान करें। उन्‍हें संयमित जीवन, पौष्टिक आहार और समुचित उपचार का व्‍यावहारिक महत्‍व समझाए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि टी.बी. मुक्‍त भारत अभियन में मरीजों की जॉंच, उपचार और निगरानी को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रत्‍येक रोगी तक सही जानकारी, दवाईयॉं और पौष्‍टिक आहार की समुचित उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने कहा कि टी.बी. रोगियों को सकारात्‍मक विचारों और अनुशासित जीवन शैली के प्रति विशेष रूप से जागरूक बनाया जाए।

टी.बी. मुक्‍त भारत के कार्यक्रमों को सघन और सतत रूप से संचालित किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने टी.बी. सील अभियान से जुड़े सदस्यों और स्‍वयंसेवी संस्थाओं को टी.बी. उन्‍मूलन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित मानवता की सेवा का कार्य है। ऐसे मानवीय कार्यों से पुण्‍य लाभ और ईश्‍वर का आर्शीवाद प्राप्‍त होता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।