राज्य

टिहरी झील के बढ़े जलस्तर से निखरा प्राकृतिक सौंदर्य

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टिहरी झील के बढ़े जलस्तर से निखरा प्राकृतिक सौंदर्य

29 सितम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: टिहरी बांध की विशाल झील इन दिनों पानी से लबालब भरी हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते झील का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे टिहरी की वादियों में प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर आया है। इन दिनों टिहरी झील पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बारिश के बाद हरे-भरे पहाड़ों के बीच झील का शांत और विस्तृत जल क्षेत्र बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है। झील में आजकल पर्याप्त पानी है और मौसम साफ होने के चलते झील में पहाड़ों का प्रतिबिंब यहां की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।

टिहरी बांध की झील जलविद्युत उत्पादन के लिहाज़ से महत्वपूर्ण तो है ही, साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी अपनी एक अलग पहचान रखती है। झील में जलक्रीड़ा और अन्य पर्यटन गतिविधियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। वर्तमान में बारिश के कारण झील और आसपास की वादियां हरियाली से ढकी हुई हैं, जो लोगों को अपनी ओर खासा आकर्षित कर रही हैं।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।