राज्य

टीकमगढ़ में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से किया संवाद,झूठी और सनसनीखेज खबरों से बचने की अपील

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीकमगढ़ में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से किया संवाद,झूठी और सनसनीखेज खबरों से बचने की अपील

सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से आत्मीय संवाद किया और पत्रकारिता से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता की समस्याओं को सरकार और शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से खबरों की दौड़ में झूठ, सनसनी और डीपफेक से बचने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक खबरों और विकसित भारत से जुड़े विषयों को बढ़ावा देने की बात कही। सम्मेलन में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, विधायक हरिशंकर खटीक, चंदा गौर, यादवेंद्र सिंह, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित सागर संभाग के विभिन्न जिलों से आए पत्रकार मौजूद रहे।

--------------------

बाइट - डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।