राज्य

टीकमगढ़ में 'विकसित भारत 2047' की झलक: पॉलीटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय तकनीकी मॉडल प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई नवाचार की क्षमता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीकमगढ़ में 'विकसित भारत 2047' की झलक: पॉलीटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय तकनीकी मॉडल प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई नवाचार की क्षमता

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के चारों विकासखंडों के पॉलीटेक्निक,

आईटीआई और स्कूलों के विद्यार्थियों ने बनाए खेती, रेल, अंतरिक्ष और सौर ऊर्जा से जुड़े मॉडल

टीकमगढ़, अक्टूबर 16: जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय तकनीकी मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के चारों विकासखंडों के पॉलीटेक्निक, आईटीआई और स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने तैयार किए गए नए-नए मॉडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 में भारत कैसा होगा, इस बात को ध्यान में रखते हुए मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में खेती-किसानी, आधुनिक रेल प्रणाली, सेंसर युक्त वाहन, आपदा प्रबंधन, सैटेलाइट, अंतरिक्ष विज्ञान और सौर ऊर्जा से जुड़े मॉडल देखने को मिले। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष यात्रा के मॉडल भी बनाए।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों की जानकारी देते हुए रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। इस आयोजन से विद्यार्थियों को नई तकनीक सीखने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा मिली।

------- बाइट - मृत्युंजय पाठक, छात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ ।

बाइट - मोहम्मद राजा , छात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ ।

बाइट / वैभव मिश्रा, छात्र पॉलिटेक्निक टीकमगढ़।

बाइट- विवेक विश्वकर्मा , पॉलिटेक्निक कॉलेज पलेरा ।

बाइट - डॉ. आर. पी. शांडिल्य, प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक टीकमगढ़।

बाइट - विवेक श्रोत्रिय ,कलेक्टर टीकमगढ़

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर टीकमगढ़ के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय तकनीकी मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रतियोगिता के बारे में है, जहाँ छात्रों ने खेती, रेल, अंतरिक्ष और सौर ऊर्जा से जुड़े मॉडल बनाए। यह विषय नवाचार और युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा और नवाचार के अवसर उपलब्ध हैं, जिससे शिक्षा का स्तर और रोजगार के विकल्प बढ़ते हैं। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को नई तकनीकों से लाभ मिले

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।