टीकमगढ़ में दिव्यांग बच्चों के हुनर को मिला मंच, दीपावली पर हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में बच्चों ने मिट्टी के आकर्षक दीपक और सजावटी सामग्री की प्रदर्शनी लगाई; कलेक्टर ने प्रतिभा और मेहनत की सराहना कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रोत्साहित।
टीकमगढ़, नवंबर 06: दीपावली के अवसर पर टीकमगढ़ के जेल रोड स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) में दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए आकर्षक दीपक और सजावट से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता और हुनर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शनी में कलेक्टर भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा और उनके हुनर, मेहनत एवं रचनात्मकता की सराहना की। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही, ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में दिव्यांग बच्चों के हुनर और उनकी रचनात्मक क्षमता को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
------------------------------
- पूजा मालवीय – सह कम्प्यूटर सहायक, DDRC, टीकमगढ़
- निलेश सिंह – जूनियर स्पीच थैरेपिस्ट, DDRC, टीकमगढ़
- आशीष कुमार कुशवाहा – विशेष शिक्षक, DRC, टीकमगढ़