व्यापार

टीकमगढ़ में प्रबुद्धजनों और इन्फ्लुएंसर्स से मिले केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, जनजागरण का किया आह्वान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीकमगढ़ में प्रबुद्धजनों और इन्फ्लुएंसर्स से मिले केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, जनजागरण का किया आह्वान

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा;

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील।

टीकमगढ़, नवंबर 06: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान टीकमगढ़ में इन्फ्लुएंसर्स और प्रबुद्धजनों से मुलाकात की। इस संवाद में समाजसेवी, सेवानिवृत्त प्राचार्य, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत देश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात पर चर्चा की।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज के जागरूक और प्रभावशाली लोगों की जिम्मेदारी है कि वे देशहित से जुड़े मुद्दों पर आम जनता को जागरूक करें। उन्होंने विपक्ष और इंडी गठबंधन के कथित दुष्प्रचार से सावधान रहने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री ने सभी से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

---------------------------------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।