राज्य

टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक किया व्यक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक किया व्यक्त

अक्तूबर 31, शिमला (हिमाचल प्रदेश): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के टिक्कर क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

शिक्षा मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है। रोहित ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

साथ ही, उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।