खेल

टीम इंडिया पर चला ICC का हंटर, लगा तगड़ा फाइन; इस बड़ी गलती की मिली सजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टीम इंडिया पर चला ICC का हंटर, लगा तगड़ा फाइन; इस बड़ी गलती की मिली सजा

टीम इंडिया को गुरुवार (19 नवंबर) से न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है.

लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार (18 नवंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय टीम पर तगड़ा फाइन लगा दिया है. 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया था.

इस मैच में टीम इंडिया को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया, जिसके चलते शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर मैच फीस का 35% जुर्माना लगाया गया.

समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी, भारतीय टीम निर्धारित ओवर-रेट से सात ओवर पीछे पाई गई.

प्लेयर और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, लक्ष्य से कम रहे हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया (जिसकी अधिकतम सीमा 50% है).

India have been penalised for breaching ICC Code of Conduct in the fifth and final ODI against New Zealand. Details 👇 https://t.co/ZGULO5ePDT

ICC (@ICC) November 18, 2026

श्रेयस अय्यर ने स्वीकार की सजा

रिलीज में कहा गया, "भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले के जरिए दी गई सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी."

टीम इंडिया जीती वनडे सीरीज

टीम इंडिया ने आखिरी यानी 5वें वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम की थी.

पांचवें मुकाबले की शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद, मिडिल ऑर्डर ने टीम को संभाला था. ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन बनाए और भारत को 209 रन तक पहुंचाया. चेज में न्यूजीलैंड 187 रन पर ऑलआउट हो गई.

भारत की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली, जिससे भारत ने 22 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली.

<

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति के लिए भारी जुर्माना लगाया है, जबकि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के लिए वित्तीय और प्रतिष्ठा दोनों पर असर डालता है, और टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी दबाव डालता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल और राष्ट्रीय गर्व पर पड़ेगा, क्योंकि क्रिकेट भारत में एक प्रमुख खेल है और ऐसी घटनाएँ सार्वजनिक चर्चा और मीडिया कवरेज को बढ़ाती हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।