टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपने पहले 7 टी20 मैचों में एक भी नहीं जीत पाए थे.
उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है और अब न्यूजीलैंड खेलने गई टीम इंडिया 2-0 की बढ़त बना चुकी है.
अय्यर की सेना में कुछ ऐसे खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं, जो लगातार इंटरनेशनल लेवल पर गदर मचा रहे हैं.
न्यूजीलैंड सीरीज की बात कर लें तो बल्लेबाजी में तिलक वर्मा और गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह बहुत घातक सिद्ध हुए हैं.
यहां टीम इंडिया के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जो इस समय बहुत जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और शायद ही उनका तोड़ दुनिया में किसी टीम के पास होगा.
नमन धीर
पूरी दुनिया स्वीकार रही है कि टीम इंडिया को गजब का टैलेंट मिल गया है.
नमन धीर को इंटरनेशनल डेब्यू करे एक महीना भी नहीं हुआ है और पूरी दुनिया में उनकी चर्चा होने लगी है.
अब तक न्यूजीलैंड पर दोनों टी20 मैचों में टीम इंडिया की जीत में नमन धीर का योगदान जरूर रहा है. पहले मैच में 15 गेंद खेलकर 42 रन बनाए और दूसरे मुकाबले में भी 31 रन बनाए.
उन्होंने अब तक अपने 7 मैचों के छोटे से टी20 करियर में 246.66 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 5 विकेट भी झटके हैं.
नमन धीर वाकई में एक गेम चेंजर खिलाड़ी साबित हो रहे हैं.
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा को काफी समय तक टी20 में नंबर-3 पर खिलाया गया, लेकिन पांचवें क्रम पर आकर भी उन्होंने गदर मचाया है.
यह एक ऐसा बल्लेबाजी क्रम है, जहां तिलक जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने और डेथ ओवरों में एक फिनिशर की भूमिका में खरे उतर रहे हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 51 रन की पारी खेल तिलक ने साबित किया कि टॉप ऑर्डर और कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप हो जाएं तो टीम तिलक पर भरोसा कर सकती है.
अर्शदीप सिंह
यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि इन दिनों दुनिया भर में फ्लैट पिच तैयार हो रही हैं. इसलिए टी20 में 200 रन बनना अब कोई नई बात नहीं रह गई है. वनडे में 400 भी आसानी से
📡 स्रोत: ABP Live Khel