टीम इंडिया ने कब-कब किसके खिलाफ पावरप्ले में बनाया बड़ा रिकॉर्ड? यहां देखें सूची
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया। गुरुवार को 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पावरप्ले में अब तक का सबसे आक्रामक रुख दिया है। टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 100 रन बनाकर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
आइए जानते हैं टी-20 क्रिकेट में भारत ने कब-कब किसके खिलाफ बड़े स्कोर बनाए। यह भी पढ़े - 3-0 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने अभिषेक की जमकर तारीफ की, कहा- हर एक शॉट आंखों को सुकून देने वाला रहा भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। अभिषेक शर्मा ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वहीं, उनका साथ दे रहे संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने 35 गेंदों में 50 रन पूरा किया। भारतीय टीम के दोनों ओपनरों बीच 59 गेंदों में 142 रनों की साझेदारी हुई।
पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में बिना कोई विकेट खोए पूरे 100 रन जोड़े। यह भी पढ़े - टीम के इरादे से खुश हूं, मगर आज हमने अच्छा योगदान नहीं दिया अफगान कप्तान जादरान पावरप्ले में भारत के सबसे बड़े T20I स्कोर 100/0 बनाम अफगानिस्तान (17 सिंतबर 2026) 95/1 बनाम इंग्लैंड (2025) 94/2 बनाम न्यूजीलैंड (2026) 92/0 बनाम न्यूजीलैंड (T20 वर्ल्ड कप 2026) 86/1 बनाम नामीबिया (T20 वर्ल्ड कप 2026) यह भी पढ़े - तीसरा टी20 ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 7 रन से हराया, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'
📡 स्रोत: NewsData.io