टीम इंडिया से 3 खिलाड़ी बाहर, चौथे NZ वनडे के लिए तिलक-कुशाग्र की एंट्री; बदल गया स्क्वॉड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. तीसरा वनडे मैच मंगलवार की बारिश की भेंट चढ़ गया.
अब चौथा वनडे मैच शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. चौथे वनडे में कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नहीं दिखेंगे.
अब चौथे और पांचवें वनडे मैच में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे.
भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज चौथे वनडे में नहीं दिखेंगे.
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा की वनडे टीम में एंट्री हुई है. वहीं कुमार कुशाग्र भी टीम में शामिल हुए हैं. अंशुल कंबोज की जगह यश ठाकुर को वनडे टीम में शामिल किया गया है.
टेस्ट सीरीज को देखते हुए चौथे और पांचवें वनडे की टीम अलग चुनी गई है.
चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव
कहां और कैसे देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड का चौथा वनडे मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे.
वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी.
दोनों ही जगह आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे.
इसके अलावा abplive.com पर भी आपको इस मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले की सारी अपडेट्स मिल जाएंगी.
चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम- फिन एलन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, निक कैली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी और काइल जैमीसन <
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में भारत की क्रिकेट टीम के चौथे वनडे मैच के लिए स्क्वॉड में बदलाव के बारे में बताया गया है, जहाँ कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर केएल राहुल अनुपस्थित रहेंगे और तिलक एवं कुशाग्र को बुलाया गया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम की रणनीति और कप्तानी में बदलाव सीधे मैच के परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर जब भारत पहले से ही 2-0 से आगे है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट प्रशंसकों को नई टीम संरचना और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र रखनी पड़ेगी, जिससे खेल के प्रति उत्साह और चर्