राज्य

तीन दिवसीय अखिल भारतीय नेत्र सम्मेलन का समापन, शोध एवं करियर विषयों पर सत्र आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तीन दिवसीय अखिल भारतीय नेत्र सम्मेलन का समापन, शोध एवं करियर विषयों पर सत्र आयोजित

रांची में तीन दिवसीय अखिल भारतीय नेत्र सम्मेलन का समापन, शोध एवं करियर विषयों पर सत्र आयोजित, सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों और वीडियो प्रस्तुतियों को किया गया सम्मानित।

Short Headline: तीन दिवसीय अखिल भारतीय नेत्र सम्मेलन का समापन, शोध एवं करियर विषयों पर सत्र आयोजित

27 सितंबर, रांची: तीन दिवसीय अखिल भारतीय नेत्र सम्मेलन का समापन रांची में भव्य समारोह के साथ हुआ। आखिरी दिन शोध एवं करियर विषयों पर सत्र आयोजित किए गए एवं सर्जरी में जटिलताओं में समाधान के तरीके साझा किए गए। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों और वीडियो प्रस्तुतियों को भी सम्मानित किया गया।

एआईओएस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन भारतीय कश्यप ने कहा कि इस कांफ्रेंस से रांची राष्ट्रीय स्तर के अकादमी एवं वैज्ञानिक केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा। कांफ्रेंस में नेत्र संबंधी बीमारियों पर चर्चा हुई और नई-नई तकनीक सीखे गए, जिसका फायदा यहां को लोगों को मिलेगा।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए नेत्र रोग विशेषज्ञों ने कहा कि इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होना गौरव की बात है। इसमें विभिन्न तरह की नई-नई तकनीकी जानकारियां मिली, जो मरीजों के इलाज में लाभदायक होगा।

बाइट- भारती कश्यप, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन, एआईओएस

बाइट- नेत्र रोग विशेषज्ञों की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।