राज्य

तीन महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तीन महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

दुर्ग, 2 सितंबर 2026

दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली 3 महिला टेक्नीशियन को HLL ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान रील बनाने और लापरवाही को लेकर की गई है। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि ड्यूटी के समय लैब में वीडियो कैसे बनाया गया और उस दौरान कर्मचारियों की क्या जिम्मेदारी थी। जवाब और मामले की जांच के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया है।

दरअसल 24 अगस्त को बनाया हुआ 3 महिला टेक्नीशियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे लैब के अंदर अलग-अलग तरह से रील बनाती नजर आ रही हैं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।