व्यापार

तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार छठ महापर्व के अवसर पर कर रहा सूप-दौरा का कारोबार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार छठ महापर्व के अवसर पर कर रहा सूप-दौरा का कारोबार

रांची में छठ महापर्व के दौरान दिख रही सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल, तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार कर रहा सूप-दौरा का कारोबार, दो हजार से अधिक परिवारों को दे रहा रोजगार।

Short Headline: तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार छठ महापर्व के अवसर पर कर रहा सूप-दौरा का कारोबार

सांप्रदायिक सौहार्द, रांची, अवधेश

छठ महापर्व में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार कर रहा कारोबार

सूप-दौरा के कारोबार से जुड़े दो हजार परिवार

छठ महापर्व बना रोजगार का बड़ा साधन

एंकर महापर्व छठ के दौरान राजधानी रांची में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। एक मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से बांस के सूप दौरा का कारोबार कर रहा है। छठ महापर्व के दौरान इनके सूप-दौरे की मांग काफी बढ़ जाती है और यह परिवार दो हजार से अधिक परिवारों को रोजगार भी दे रहा है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची के छठ बाजारों में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। एक मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से छठ के मौके पर सूप दौरा का कारोबार करता आ रहा है। कारोबारी मिनहाज मंसूरी बताते हैं कि सबसे पहले उनके नाना ने छठ पर सूप-दौरा का व्यापार शुरू किया। जिसे आज उनकी तीसरी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।

बाइट- मिनहाज मंसूरी

वीओ 02. सूप दौरा बनाने और बेचने के इस कारोबार में मिनहाज के साथ दो हजार से अधिक परिवार जुड़े हैं, जिससे इन परिवारों को आय का एक जरिया मिला है।

बाइट- मिनहाज मंसूरी

वीओ 03. बड़ी संख्या में ऐसे छठव्रती हैं, जो हर वर्ष छठ पर सूप दौरा यहीं से खरीदते हैं। छठ व्रतियों ने बताया कि छठ धार्मिक आस्था का पर्व है और इसमें जाति-धर्म के लिए कोई जगह नहीं है।

बाइट- छठ व्रती

अंतिम वीओ छठ भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है। सूर्य बिना भेदभाव सभी प्राणियों को प्रकाश प्रदान करते हैं, ठीक उसी तरह इस महापर्व में भी सामाजिक सौहार्द की झलक दिखाई देती है। छठ पर्व समानता, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का एक अनूठा संदेश देता है।

रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रांची के छठ महापर्व के दौरान, एक मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से सूप-दौरा का कारोबार चलाकर 2000 से अधिक परिवारों को रोजगार दे रहा है। यह पहल धार्मिक त्योहारों के दौरान भी समाज के सभी वर्गों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाती है कि धर्म के आधार पर विभाजन के बावजूद, आर्थिक सहयोग और परस्पर सहायता से एकता संभव है। ऐसी कहानी से आम जनता में सहिष्णुता और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, और यह दिखाता है कि आर्थिक गतिविधियाँ सांप्रदा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।