अपराध

तिरंगा मार्च को लेकर अभिजीत दिपके गिरफ्तार, SEM अदालत में होगी पेशी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तिरंगा मार्च को लेकर अभिजीत दिपके गिरफ्तार, SEM अदालत में होगी पेशी

अक्टूबर 17, नई दिल्ली: कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शांति भंग करने के आरोप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत दर्ज मामले में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाएगा। अब सभी की नजर अदालत के फैसले पर है।

वहीं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गई ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभिजीत दिपके के खिलाफ इससे पहले 10 अक्टूबर को भी शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उस समय उनसे एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए मुचलका भरवाया गया था। अब दोबारा मामला दर्ज होने के बाद उन्हें SEM अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।