राजनीति

तिरंगे के आगे तनकर खड़ी हुईं प्रियंका:राहुल ने एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया, पोस्टर पर लिखा- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो'; प्रदर्शन के 10 घंटे 14 PHOTO-VIDEOS में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
तिरंगे के आगे तनकर खड़ी हुईं प्रियंका:राहुल ने एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया, पोस्टर पर लिखा- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो'; प्रदर्शन के 10 घंटे 14 PHOTO-VIDEOS में

SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को मार्च निकाला। मार्च के दौरान राहुल गांधी के हाथ में ‘ज्ञानेश इट्स डन ब्रो’ वाला पोस्टर था। पुलिस ने रोका तो राहुल-प्रियंका 8 घंटे से ज्यादा समय तक आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन में तिरंगे के सामने प्रियंका तनकर खड़ी हो गईं।

राहुल ने उन्हें एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया। 10 घंटे का प्रदर्शन 14 तस्वीरों में देखिए… सुबह 11 बजे: I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया सुबह 11.10 बजे: राहुल गांधी के हाथ में पोस्टर- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो' सुबह 11.50 बजे: पुलिस ने रोका तो राहुल बैरिकेड्स पर चढ़े दोपहर 12.15 बजे: अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया दोपहर 12.30 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे और धरने पर बैठ गए दोपहर 2.15 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर बैठे दोपहर 3.30 बजे: राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर, दोनों ने रोल खाए शाम 5 बजे: पुलिस अधिकारी ने झंडा हटाने को कहा तो राहुल-प्रियंका भिड़ गए रात 8.15 बजे: पुलिस ने राहुल-प्रियंका को आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया रात 9.30 बजे: पुलिस लाइंस के गेट पर चढ़ गईं प्रियंका रात 10 बजे: राहुल संविधान की कॉपी लेकर पुलिस लाइंस से बाहर आए ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के चुनावी माहौल में बढ़ती राजनीतिक असंतोष को दर्शाती है, जहाँ विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका ने तिरंगे के सामने प्रदर्शन किया, जिससे राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति संवेदनशीलता पर सवाल उठे। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी प्रक्रिया में लोकतंत्र की चुनौतियों को उजागर करती है और दिखाती है कि राजनीतिक दल कैसे सार्वजनिक भावनाओं का उपयोग कर सकते हैं। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनावी नीतियों और चुनाव आयुक्त के

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।