तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ कार्तिगई दीपम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 29, नई दिल्ली : मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून पत्थर के स्तंभ पर कल शाम करीब 5 बजे पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त संयुक्त रिसीवर और सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन की निगरानी में दीप प्रज्वलन की रस्म पूरी हुई।
इस दौरान हजारों श्रद्धालु पहाड़ी की तलहटी से दीपम के दर्शन करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने 'वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा' के जयकारे लगाए। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी पहाड़ी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के नियंत्रण में रखा गया था। दीप प्रज्वलित होने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
लोगों ने जश्न मनाया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर 'भगवान मुरुगन की जय' कहा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्तिगई दीपम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान मुरुगन अपने विजयी भाले से बुरी शक्तियों का नाश करते हैं और दीपम का प्रकाश अंधकार को दूर करता है।
Video Source : X @AmitShah