देश

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक तरफ दीपथून पर जला दीप, दूसरी तरफ दरगाह में पढ़ी गई नमाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक तरफ दीपथून पर जला दीप, दूसरी तरफ दरगाह में पढ़ी गई नमाज

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी स्थित दरगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबादत की है.

यह इबादत उसी दिन हुई जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की अवमानना के बाद फिरसे दीपथून पर दीप प्रज्ज्वलन का आदेश दिया था.

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर पड़ोसी केरलम से आए जायरीनों और स्थानीय निवासियों सहित 100 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह पर एकत्र हुए और नमाज अदा की.

सूत्रों ने बताया कि दरगाह व मस्जिद में विशेष नमाज अदा करने के लिए पहाड़ी पर चढ़ने हेतु श्रद्धालुओं ने सुबह करीब सवा छह बजे तलहटी में कतार में लगाना शुरू कर दिया था.

दिन के समय 100 से अधिक श्रद्धालुओं के एक और जत्थे के भी वहां पहुंचने की खबर मिली है.

यह जमावड़ा ऐसे दिन हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पास ही स्थित दीपथून स्तंभ पर शाम कार्तिगई दीपम जलाया गया है.

10 दिसंबर से शुरू होगा सालाना उर्स

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में प्रतिबंध लगे हुए थे.

शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान दरगाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आमतौर पर 100 से 200 लोग दरगाह में आते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि दरगाह का सालाना उर्स (संथानकूडू) उत्सव 10 दिसंबर को अलग से आयोजित किया जाना है.

CRPF ने सुनिश्चित की शांति

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तैनात किए गए सीआरपीएफ के जवान और स्थानीय पुलिसकर्मी भी पहाड़ी पर आवाजाही को नियंत्रित कर रहे थे, आगंतुकों का विवरण दर्ज कर रहे थे और तलहटी में सुरक्षा जांच कर रहे थे.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मंदिर में पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की तैयारियों के समानांतर दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं को भी नमाज अदा करने के लिएसाफ रास्ता मिले.

साथ किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न न हो.

यह भी पढ़ें:- LI

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।