तिरुवनंतपुरम से रियाद और बहरीन जाएंगी सीधी Flights, कब होंगी शुरू?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप इन दिनों केरल से सऊदी अरब या बहरीन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द ही रियाद और बहरीन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने वाली है.
इससे खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के झंझट से राहत मिल सकती है और यात्रा के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन भी मिलेगा.
एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये नई उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी. वहीं इन दोनों रूट्स के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
आइए जानते हैं रियाद और बहरीन के लिए उड़ानों का शेड्यूल क्या रहेगा और किन यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.
रियाद के लिए हफ्ते में कितने दिन मिलेगी फ्लाइट?
एयर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुवनंतपुरम से रियाद के लिए सीधी फ्लाइट सेवा हफ्ते में 3 दिन संचालित रहेगी. यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट चलेगी.
इस नई उड़ान से केरल और सऊदी अरब की राजधानी रियाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
हालांकि, यह सेवा दम्माम के लिए पहले से चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक उड़ानों के अलावा होगी.
बहरीन के लिए भी शुरू होगी सीधी Flight
तिरुवनंतपुरम से बहरीन के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस नई सीधी उड़ान भी 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. यह सेवा हफ्ता में दो दिन गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी.
बहरीन के लिए तिरुवनंतपुरम से पहले से गल्फ एयर की दैनिक उड़ानें भी चलती हैं.
ऐसे में नई सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों के पास बहरीन जाने के लिए एक और ऑप्शन मौजूद होगा.
खाड़ी देशों के लिए पहले से मजबूत है कनेक्टिविटी
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से फिलहाल खाड़ी क्षेत्र के लिए हर सप्ताह 250 से ज्यादा हवाई आवागमन होते हैं.
यहां से यात्रियों को दुबई, अबू धाबी, शारजाह, दोहा, मस्कट, कुवैत और दम्माम जैसे प्रमुख शहरों के लिए कनेक्टिविटी मिलती है.
किन यात्रियो
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रियाद और बहरीन के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं, जो 27 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होंगी। यह विषय दर्शाता है कि भारत के दक्षिणी हिस्से से खाड़ी देशों तक सीधे कनेक्शन संभव होगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सामना करना पड़ता है, जिससे यात्रा समय और लागत बढ़ती है। सीधी उड़ानों के आने से यात्रा का अनुभव सरल और तेज़ होगा, लागत घटेगी, और व्यापारिक व पर्यटन दोनों को लाभ मिलेगा। आम जनता के लिए यह सुविधा यात्रा को आस