तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत: माइकल आर. ब्लूमबर्ग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 13, नई दिल्ली: ब्लूमबर्ग एलपी और ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रॉपीज़ के संस्थापक माइकल आर. ब्लूमबर्ग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने वैश्विक आर्थिक सहयोग से जुड़े पीएम के प्रयासों का ज़िक्र किया। उन्होंने विकसित भारत निर्माण से जुड़े पीएम के प्रयासों की प्रशंसा की।
माइकल आर. ब्लूमबर्ग ने पीएम के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग ने विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता विकास के लिए पीएम के प्रयासों का भी ज़िक्र किया।
बाइट: माइकल आर. ब्लूमबर्ग, संस्थापक, ब्लूमबर्ग एलपी और ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रॉपीज़
(वीडियो कैप्शन: ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइकल आर. ब्लूमबर्ग ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की, विकसित भारत के निर्माण और वैश्विक आर्थिक सहयोग के प्रयासों का किया उल्लेख।)