TMC सांसद नदीमुल हक पर ED रेड, 7 ठिकानों पर छापेमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 07, नई दिल्ली: टीएमसी के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने छापेमारी की है। मनी लॉन्ड्रिंग और कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े मामले में ED ने दिल्ली, कोलकाता और रांची समेत सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। ED की टीम ने आज सुबह सुरक्षा बलों और संबंधित राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की।तलाशी अभियान में सांसद नदीमुल हक के कोलकाता स्थित आवास और उनके अखबार के कार्यालय समेत कई जगहों को शामिल किया गया...जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन और प्रसार से जुड़ा है।
इसके साथ ही संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग और गैर-कानूनी लेन-देन के आरोपों की भी जांच की जा रही है।ED ने बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दर्ज FIR के आधार पर मामले में जांच शुरू की थी। आरोप है कि मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े उर्दू अखबार 'अखबार-ए-मशरिक' के जरिए ऐसी सामग्री प्रकाशित की गई, जिससे सांप्रदायिक माहौल प्रभावित हो सकता था।
मोहम्मद नदीमुल हक तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। बताया जाता है कि पार्टी में अंदरूनी बदलाव के बाद दिल्ली में टीएमसी के संगठनात्मक कामकाज के लिए हक के आवास का इस्तेमाल किया गया था।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर