टोल चोरी करने वालों पर सरकार सख्त, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर 5 गुना जुर्माना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
27 नवंबर, नई दिल्ली: हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर कोई भी चालक टोल बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाने या उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो अब ऐसा करना जेब पर बेहद भारी पड़ने वाला है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग सिस्टम पर टोल चोरी रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
नए प्रावधान के तहत, टोल शुल्क से बचने के लिए वाहन की नंबर प्लेट जानबूझकर छिपाने, उससे छेड़छाड़ करने या FASTag न लगाने पर निर्धारित टोल शुल्क का पांच गुना जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, जुर्माने की इस राशि के अलावा वास्तविक टोल शुल्क भी अलग से वसूला जाएगा। दरअसल, MLFF एक बैरियर-मुक्त इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली है, जहां टोल प्लाजा पर लगे ओवरहेड गैन्ट्री में मौजूद FASTag रीडर और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे बिना गाड़ी रुके वाहनों की पहचान कर अपने आप टोल काट लेते हैं।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह सख्त कार्रवाई तभी की जाएगी, जब यह साबित हो जाए कि नंबर प्लेट जानबूझकर टोल से बचने के इरादे से छिपाई गई है। ऐसे में मंत्रालय ने सभी वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपनी नंबर प्लेट हमेशा स्पष्ट रखें और FASTag लगाकर नियमों का पालन करें।
फाइल फोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर टोल चोरी और नंबर प्लेट छेड़छाड़ पर नई सख्त नीतियों के बारे में है। सरकार ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम के तहत टोल बचाने के प्रयासों पर पाँच गुना जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम राजमार्ग सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टोल चोरी से राजमार्गों की रखरखाव क्षमता और राजस्व पर असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि टोल भुगतान के नियमों का पालन अनिवार्य हो जाएगा, जिससे सड़क उपयोग में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी, साथ ही जुर्माने से टोल चोरी