मनोरंजन

टॉम क्रूज को सिनेमा में योगदान के लिए ‘एएफआई लाइफ अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टॉम क्रूज को सिनेमा में योगदान के लिए ‘एएफआई लाइफ अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

DATE- 22 OCT 2026

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को अमेरिकी फिल्म संस्थान (एएफआई) का 52वां ‘लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार’ दिया जाएगा। यह फिल्म जगत में करियर के लिए संस्थान का सर्वोच्च सम्मान है।

एएफआई ट्रस्टी बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ के अभिनेता को यह पुरस्कार 24 अप्रैल, 2027 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। एएफआई ट्रस्टी बोर्ड की अध्यक्ष कैथलीन कैनेडी ने कहा, “टॉम क्रूज एक वैश्विक हस्ती हैं।”

उन्होंने कहा, “एक अभिनेता और निर्माता के रूप में वह अपने हर काम के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाते हैं। मैं विशेष रूप से फिल्मों में उनके गहरे विश्वास और लोगों को एकजुट करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा करती हूं। इसी जुनून ने उन्हें दुनिया भर में अमेरिकी सिनेमा का असाधारण प्रतिनिधि बनाया है।”

अभिनेता ‘टॉप गन’, ‘रेन मैन’, ‘अ फ्यू गुड मेन’, ‘जेरी मैग्वायर’, ‘माइनॉरिटी रिपोर्ट’, ‘द लास्ट समुराई’ और ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।