राज्य

तूफान अकवान कल आंध्र-ओडिशा के बीच टकराएगा:ओडिशा के 6 जिलों के स्कूल 3 दिन बंद; 10 राज्यों में असर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तूफान अकवान कल आंध्र-ओडिशा के बीच टकराएगा:ओडिशा के 6 जिलों के स्कूल 3 दिन बंद; 10 राज्यों में असर

तूफान अकवान कल यानी 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच टकराएगा। इस दौरान 110kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने पहले आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की चेतावनी दी थी। IMD ने मंगलवार को ओडिशा के 6 जिलों केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, गजपति और कंधमाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

ओडिशा सरकार ने 6 जिलों के स्कूलों में 3 दिन (19 से 21 नवंबर) की छुट्टी कर दी है। तूफान का असर 10 राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में रह सकता है। तूफान से पहले के हालात और तैयारी, 4 तस्वीरें 8 राज्यों पर चक्रवात का असर, बचाव की तैयारी 1.

आंध्र प्रदेश: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तटीय जिलों में अलर्ट है। NDRF की 13 और SDRF की 11 टीमें तैनात हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और किसानों को फसल सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। 2.

ओडिशा: 18 से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे दक्षिणी जिलों में ज्यादा असर हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है। सरकार ने 8 जिलों में 2 लाख 4 हजार से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने राहत केंद्र तैयार रखने और संवेदनशील गांवों में लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी की है। हरभंगी और बदनाला बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि भारी बारिश का पानी जमा करने की जगह रहे। समुद्र में 14 मीटर से ऊंची लहरें उठने की आशंका है। 3.

तमिलनाडु: उत्तरी तमिलनाडु में 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका है। हवा की रफ्तार 60 से 70kmph तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 4.

पुडुच

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

तूफान अकवान, जो 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच टकराने वाला है, 110 किमी/घंटा की तेज हवा और भारी बारिश लेकर आएगा। यह घटना 10 राज्यों में प्रभाव डालने की संभावना के साथ, ओडिशा के छह जिलों में 3 दिन के लिए स्कूल बंद करने के निर्णय को प्रेरित कर रही है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह एक बड़े पैमाने पर प्राकृतिक आपदा की चेतावनी है, जो न केवल शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित करती है बल्कि परिवहन, बिजली और जल आपूर्ति पर भी असर डाल सकती है। आम जनता को पहले से तैयार रहने, स

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।