तूफान मुरासु आज रात आंध्र तट से टकराएगा:हवा की रफ्तार 110kmph रह सकती है, आंध्रप्रदेश में 19 फ्लाइट्स कैंसिल; चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल बंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह आज रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच नेल्लोर और नरसपुर के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110kmph रह सकती है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में चक्रवात का असर शुरू हो गया है।
आंध्र के नेल्लोर के मयपाडु बीच पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। आंध्रप्रदेश के तीन एयरपोर्ट पर 19 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पांच राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें से 13 टीमें आंध्र प्रदेश में हैं। तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में रविवार रात से बारिश हो रही है।
चेन्नई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओडिशा सरकार ने गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी चक्रवात का असर दिख सकता है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की आशंका है।
मुरासु का असर शुरू, 4 तस्वीरें… राज्यवार चक्रवात मुरासु का असर आंध्र प्रदेश: 90 जवानों की 3 NDRF टीमें तैनात चक्रवात से निपटने के लिए NDRF की चौथी बटालियन की तीन टीमें तमिलनाडु के रणिपेट जिले में अरक्कोनम के पास नागरिककुप्पम से रवाना की गई हैं। इन टीमों में 90 जवान शामिल हैं। इन्हें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम और मार्कापुरम में राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
चक्रवात का सबसे ज्यादा असर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में पड़ने की आशंका है। तमिलनाडु: 24 घंटे में चेन्नई में 11 सेमी बारिश चेन्नई में पिछले 24 घंटे के दौरान माधवरम में सबसे ज्यादा 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। एन्नोर पोर्ट और नुंगमबक्कम में 10-10 सेमी बारिश हुई। शहर के 22 सबवे में से दो में पानी भर गया।
चेन्नई नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए पंप और फील्ड टीमों को तैनात किया है। तिरुवल्लूर के पझावेर्काडु में समुद्र में करीब 6 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। ओडिशा: पुरी में भारी बारिश, रायगढ़ा में रेस्क्यू टीमें अलर्ट ओडिशा के पुरी जिले में चक्रवात का असर शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से भारी बारिश हो रही है।
समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। रायगढ़ा जि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar