मनोरंजन

Tractor Loan: किसान ऐसे ले सकते हैं ट्रैक्टर पर सरकारी लोन, क्या है पात्रता? कैसे करें आवेदन और कितना मिलेगा पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
Tractor Loan: किसान ऐसे ले सकते हैं ट्रैक्टर पर सरकारी लोन, क्या है पात्रता? कैसे करें आवेदन और कितना मिलेगा पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

Tractor Loan: भारत में बड़े पैमाने पर खेती की जाती है, जिसके लिए किसानों को ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है.

खेत की जुताई से लेकर बुवाई, ढुलाई और कई दूसरे कामों के लिए किसानों का समय और मेहनत दोनों लगते हैं. अपना ट्रैक्टर होने से यह सभी काम आसान हो जाते हैं.

किसानों के पास जब अपने ट्रैक्टर नहीं होते हैं तो वे किसी दूसरे के ट्रैक्टर को किराए पर लेकर इस्तेमाल करता है.

लेकिन, बहुत से किसानों के पास अपने ट्रैक्टर होते हैं, जिनसे वे अपना खेती का काम करते हैं.

कई बार खेती को और आगे बढ़ाने के लिए किसान ट्रैक्टर पर लोन लेने के बारे में सोचते हैं. ऐसे में किसान ट्रैक्टर लोन या कृषि मशीनरी पर बैंक से लोन ले सकते हैं.

लेकिन, सवाल यह उठता है कि किसान ट्रैक्टर पर आखिर कितना लोन ले सकता है और यह लोन क्या सभी को मिलेगा. चलिए जानते हैं. कैसे करें ट्रैक्टर लोन के लिए आवेदन?

ट्रैक्टर लोन का आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने किसी नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा, जिसके बाद वहां पर आपको लोन के लिए एक फॉर्म दिया जाएगा. इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, पैन नंबर और आधार नंबर आदि भरने होंगे.

फॉर्म को पहले एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें. पूरा फॉर्म भर देने के बाद आपको इसे बैंक में ही आवेदन के रूप में जमा करा देना है.

इसके बाद बैंक द्वारा आपकी पात्रता के साथ ही ट्रैक्टर की जांच की जाएगी और उसकी वैल्यू निकाली जाएगी, जिसके बाद प्रोसेस करके लोन को पास कर दिया जाएगा. कौन ले सकता है ट्रैक्टर लोन?

ट्रैक्टर लोन लेने के लिए आपका पात्र होना जरूरी है.

इसके लिए आपकी सालाना इनकम 10 लाख रुपये से कम होनी चाहिए साथ ही किसान के पास दो या उससे अधिक एकड़ खेती लायक जमीन होनी चाहिए.

लोन लेने के लिए आपको निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जमीन से जुड़े कागज और 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट भी देनी होगी. आमतौर पर ट्रैक्टर की कंडीशन और उसकी वैल्यू के हिसाब से ही बैंक आपको लोन देती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।