ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार शिक्षक की मौत, सड़क जाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार शिक्षक की मौत, सड़क जाम
भवानीपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।
19 सितंबर, औरंगाबाद (औरंगाबाद, बिहार): जिले के देव थाना क्षेत्र में भवानीपुर मोड़ के पास आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ढिबरा थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अशोक सिंह आज सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों, स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने देव-देव मोड़ सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर देव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
इस संबंध में देव थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
विडिओ
Caption : भवानीपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क पर जीवन की अनमोल कीमत को समझते हुए, हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। शिक्षकों और अन्य पेशेवरों को भी सुरक्षित मार्ग चाहिए; ट्रक चालकों को गति कम करके सावधानी बरतनी चाहिए। दुर्घटना के बाद भी, समाज को एकजुट होकर पीड़ित के परिवार की सहायता करनी चाहिए। इस घटना से सीखें कि सुरक्षित चलना, जिम्मेदारी निभाना और सहानुभूति से हम एक बेहतर समाज बना सकते हैं।