ट्रक-एंबुलेंस में आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बेमेतरा, 30 सितंबर 2026
बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर हो गई. आमने-सामने की टक्कर में एंबुलेंस में सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. मरने वाले दोनों लोग एंबुलेंस में सवार थे.
खण्डसरा थाना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रायपुर के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस कवर्धा के एक गांव में शव छोड़कर वापस रायपुर लौट रही थी. वहीं ट्रक तिल्दा से चावल खाली कर कवर्धा की ओर जा रहा था. इसी दौरान कन्हेरा इलाके के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल युवक की बेमेतरा के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क पर जीवन की अनमोल कीमत को नज़रअंदाज़ न करें। तेज़ गति और अनियंत्रित व्यवहार से न केवल अपनी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की भी। सुरक्षित ड्राइविंग, ट्रैफ़िक नियमों का पालन और आपातकालीन वाहनों के प्रति सम्मान से हम अनावश्यक दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। आइए, जिम्मेदारी और सहानुभूति के साथ अपने समाज को सुरक्षित और मानवीय बनाएं।