विदेश

ट्रंप ने ईरान पर बढ़ाया आर्थिक दबाव, खार्ग द्वीप पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ट्रंप ने ईरान पर बढ़ाया आर्थिक दबाव, खार्ग द्वीप पर साधा निशाना

सितंबर 07, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट किए। इन पोस्ट में ईरान की अर्थव्यवस्था, तेल निर्यात और करेंसी को निशाना बनाया गया। एक पोस्ट में तेहरान के नक्शे पर ट्रंप की तस्वीर भी दिखाई गई। Truth Social एक्स अकाउंट पर शेयर की गई इन पोस्ट में ईरान पर बढ़ते अमेरिकी दबाव का मैसेज दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी आर्मी और आर्थिक दबाव का ईरान पर बड़ा असर पड़ रहा है। उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था पर संकट का भी दावा किया। ट्रंप ने एक पोस्ट में ईरान के तेल निर्यात को निशाना बनाया।दरअसल, ईरान की अर्थव्यवस्था में तेल की बड़ी भूमिका है। ऐसे में तेल निर्यात पर दबाव को अहम माना जा रहा है।

ईरानी अधिकारियों ने आर्थिक मुश्किलों को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने अमेरिकी दबाव के सामने झुकने से इनकार किया है। ट्रंप ने इसके बाद खार्ग द्वीप को लेकर एक बेहद आक्रामक तस्वीर शेयर की। इसके साथ लिखा था, 'Bye bye, Kharg'. इस तस्वीर में एक लड़ाकू विमान दिखाई दे रहा है। उसके सामने तेल के एक ठिकाने पर धमाके और आग दिखाई गई.

दरअसल, खार्ग ईरान के लिए बेहद अहम तेल निर्यात केंद्र है। ईरान के कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा ऐतिहासिक रूप से इसी द्वीप के जरिए बाहर जाता रहा है।

फोटो- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।