व्यापार

ट्रंप का कनाडा पर डबल अटैक, टैरिफ के साथ कई उत्पादों पर बैन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ट्रंप का कनाडा पर डबल अटैक, टैरिफ के साथ कई उत्पादों पर बैन

सितंबर 09, नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर अब और तेज हो गया है। व्हाइट हाउस ने कनाडा के कुछ उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के साथ कई अन्य उत्पादों पर 50% अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश के मुताबिक, 15 सितंबर से मैट्रेस, मोटरबोट और गोल्फ कार्ट समेत कई कनाडाई उत्पादों पर 50% अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।

वहीं, 29 सितंबर से कनाडा से आने वाले कई अल्कोहलिक पेय और व्हे जैसे कुछ डेयरी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ओटावा ने 22 अगस्त को वॉशिंगटन की ओर से लगाए गए शुल्क के जवाब में अमेरिकी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि नए कदम का मकसद अमेरिकी उत्पादन की रक्षा करना और जवाबी कार्रवाई को रोकना है।

दूसरी तरफ, कनाडा के खिलाफ यह अमेरिकी कार्रवाई दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण व्यापारिक रिश्तों को और बढ़ा सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।