देश

ट्रंप और नेतन्याहू ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ, बताया 'सच्चा हीरो'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ट्रंप और नेतन्याहू ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ, बताया 'सच्चा हीरो'

दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट FZ1073 को बुधवार को कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बाद सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया.

इजरायली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस विमान में कप्तान एक भारतीय पायलट था, जो कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट से भिड़ गया. पायलट की पहचान स्मित मच्छार के रूप में हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की तारीफ की है.

दुबई से तेल अवीव जा रहा था विमान वाईनेट न्यूज ने बताया कि कैप्टन ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए एक आतंकवादी हमले को रोकने में मदद की, जिसकी जांच इजरायली अधिकारी कर रहे हैं. यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी.

चैनल 12 ने कैप्टन की पहचान भारतीय मूल के पायलट के रूप में की है. 27 बच्चों सहित 180 यात्रियों को ले जा रहे इस विमान ने आखिरकार सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग की.

ओमानी को-पायलट द्वारा विमान को क्रैश करने का आरोप वाईनेट के मुताबिक, विमान का को-पायलट एक ओमानी नागरिक था और उस पर कॉकपिट के अंदर हुई झड़प के दौरान विमान को क्रैश करने की कोशिश करने का संदेह है.

इजरायली अधिकारियों ने बताया कि भारतीय कैप्टन ने यात्रियों की मदद से उससे लड़ाई की और आखिर में कथित हमलावर को काबू में कर लिया गया.

वाईनेट ने बताया कि संघर्ष के दौरान को-पायलट ने कैप्टन को चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इजरायली अधिकारी इस घटना को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले के रूप में देख रहे हैं, हालांकि जांच अभी जारी है. इस घटना के दौरान विमान ने आपातकालीन संकेत भेजे थे.

वाईनेट के मुताबिक, फ्लाइट FZ1073 ने सबसे पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा, जो एक सामान्य आपात स्थिति का संकेत था, इसके बाद कोड 7500 भेजा गया, जो गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देता है और आमतौर पर हाईजैक से जुड़ा होता है.

वाईनेट ने फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक बताया कि विमान तेजी से नीचे आने लगा और लगभग 34,000 फीट से 14,000 फीट तक गिर गया.

My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.

Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air… — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026 इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की पायलट की तारीफ इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बहादुर भारतीय पायलट और अन्य लोगों की तारीफ की है.

पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि वे कैप्टन की असाधारण बहादुरी को सलाम करते हैं.

नेतन्याहू ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कैप्टन लड़ते रहे और उन्होंने 174 लोगों की जान बचा ली. विमान में इजरायली नागरिक और दूसरे देशों के लोग भी सवार थे.

नेतन्याहू ने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की है. खबर अभी अपडेट हो रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।