विदेश

ट्रंप की आज टेक दिग्गजों संग बैठक, AI सुरक्षा पर होगी चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ट्रंप की आज टेक दिग्गजों संग बैठक, AI सुरक्षा पर होगी चर्चा

सितंबर 29, नई दिल्ली: अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आज अहम बैठक होगी। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन शामिल होंगे। व्हाइट हाउस में प्रमुख टेक कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में AI के विकास और सरकारी निगरानी के बीच संतुलन पर चर्चा होगी।

मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एंथ्रोपिक के डारियो अमोडेई, ओपन AI के ग्रेग ब्रॉकमैन और एनवीडिया के जेंसन हुआंग के शामिल होने की जानकारी है। गूगल के सुंदर पिचाई और एक्स के सीईओ एलन मस्क के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही AI विकास की रफ्तार कम करने की मांगों को खारिज कर चुके हैं।

ऐसे में आज की बैठक में AI सुरक्षा नियमों और अमेरिका की तकनीकी प्रतिस्पर्धा तीनों मुद्दे अहम रहेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।