अपराध

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर केकड़ी के जगपुरा गांव के समीप असंतुलित होकर पलटे ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से केकड़ी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

केकड़ी, 5 नवंबर। केकड़ी में अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जगपुरा गांव के समीप असंतुलित होकर एक ट्रेलर पलट गया। इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक सरवाड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे बाइक पर सवार होकर किसी काम से सरवाड़ से केकड़ी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सूरजपुरा और जगपुरा गांव के बीच अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर एक ट्रेलर अचानक असंतुलित होकर पलट गया।

पलटे हुए ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई, जिससे उस पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए केकड़ी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।