राजनीति

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला:3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला:3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं

त्रिपुरा के आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास सोमवार को कुछ तस्कर अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान BSF की 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी पहचान हिफजुर रहमान के रूप में हुई है। इसी दौरान रहीमपुर कांतामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट से BSF के 3 जवान गाड़ी से बॉक्सानगर जा रहे थे।

रास्ते में तस्करों के एक समूह ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम माणिक साहा ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। त्रिपुरा में इस घटना के साथ BSF जवानों पर हमले की 3 घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल 2024 में दुर्गापुर गांव में तस्करी रोकने पर भीड़ ने जवानों पर हमला किया था, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे।

वहीं, नवंबर 2025 में बिशालगढ़ में संदिग्ध पशु तस्करों को रोकने पर भीड़ ने BSF की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। इसमें 5 जवान घायल हुए थे। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… घटना के बाद की 2 तस्वीरें… भीड़ ने BSF की गाड़ी में तोड़फोड़ की पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने BSF की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की और जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की।

पुलिस कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए कलामचौरा थाने ले गई है। सीएम माणिक साहा ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि BSF जवानों पर हमला करना गलत है। सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है। हमलावरों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल थे सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल थे।

ये लोग आशाबाड़ी इलाके में रहकर सीमा पार तस्करी करते थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमले वाली जगह के सामने एक घर में CCTV कैमरा लगा है। माना जा रहा है कि उसमें हमले का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस और BSF ने जांच के लिए CCTV फुटेज जुटाए हैं। घटना के बाद पुलिस और BSF के वरिष्ठ अधिकारी बॉक्सानगर पहुंचे।

उन्होंने मौके का जायजा लिया। बॉक्सानगर पुलिस मामले की जांच क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।