तृषा सिंह के द्वादश कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर स्वर्गीय तृषा सिंह के द्वादश कर्म एवं ब्रह्मभोज में हिस्सा लिया।
Short Headline: तृषा सिंह के द्वादश कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि
05 अक्टूबर, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर उनकी स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादश कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।