राज्य

त्रिवेणी नगर PHC में ABDM QR सुविधा शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
त्रिवेणी नगर PHC में ABDM QR सुविधा शुरू

त्रिवेणी नगर के राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ABDM QR कोड स्कैन की सुविधा शुरू हुई। मरीज मोबाइल से QR कोड स्कैन कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

जयपुर, 28 सितंबर। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्रिवेणी नगर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत QR कोड स्कैन की सुविधा शुरू कर दी गई है।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज और उनके परिजन अपने मोबाइल से ABDM QR कोड स्कैन कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे। इससे रजिस्ट्रेशन सहित अन्य प्रक्रियाओं को सरल बनाने में मदद मिलेगी और मरीजों को लंबी कतारों में लगने से राहत मिल सकेगी।

डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. सुरेंद्र गोयल ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। तकनीक के माध्यम से मरीजों को त्वरित, सरल और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विभाग का विशेष जोर है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।